मुहावरे

नीचे लिखे वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया गया है। इन्हीं मुहावरों का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।


क) एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।


ख) आदिवासियों की हिम्मत जवाब देने लगी।


ग) अंग्रेज़ों ने अपने दांतों तले उँगली दबा ली।


घ) किसी को कानो-कान खबर न हो।


ङ) अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।


च) अंग्रजों के होश उड़ गए।


छ) भारतीय सैनिकों का बालबाँका न होने पाए।


क) काम तमाम- रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध के मैदान में अंग्रेजों का काम तमाम कर दिया था।


ख) हिम्मत जवाब देना- उस बुजुर्ग व्यक्ति ने इतना काम किया कि उसकी हिम्मत जवाब दे गई।


ग) दांतों तले अंगुली दबाना- आदिवासियों के बुलंद हौसलों को देख अंग्रेजों ने दांतों तले अंगुली दबा ली थी।


घ) कानों-कान खबर ना होना- चोर घर में ऐसे आए कि किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई।


ङ) छक्के छुटाना- भगत सिंह ने कम उम्र में ही अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।


च) होश उड़ाना- विराट कोहली की बल्लेबाजी देख दर्शकों के होश उड़ गए।


छ) बालबांका ना होना- लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी की ऐसे रक्षा की अंग्रेज उसका बाल भी बांका ना कर पाए।


1